cycle-polo-bhilai

Cycle Polo Nationals Bhilai wins both titles

भिलाई। बीकानेर में खेली गई 20 वीं सीनियर महिला एवं 16 वीं सब जूनियर बालिका राष्ट्रीय साइकिल पोलो स्पर्धा में छत्तीसगढ़ को दोहरी सफलता मिली है। प्रदेश के दोनों टीमों ने यहां स्वर्ण पदक पर कब्जा करने में सफलता पाई है। सीनियर बालिका में छत्तीसगढ़ की टीम ने पश्चिम बंगाल की टीम को 13-2 से हराकर फाइनल जीता वहीं सबजूनियर बालिकाओं ने फाइनल में तामिलनाडू को 9-1 से हराकर सोने का तमगा हासिल किया। बता दें कि पूरी प्रतियोगिता के दौरान प्रदेश की सीनियर बालिका व सबजूनियर बालिका टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की।

Full size460 × 297

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *