भिलाई। सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों के लिये फण्ड रेजिंग के लिए भिलाई राउण्ड टेबल 243 संस्था द्वारा नेहरूनगर ओल्ड के लॉन्स में किंडरजॉय फन फेस्ट का शनिवार, दिनांक 15 दिसम्बर, 2018 को शाम 5 बजे से आयोजन किया जा रहा है। आयोजन से प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम-समोदा स्थित शासकीय शाला के बच्चों के लिये 3 कक्षों के नव-निर्माण तथा इन कक्षों हेतु डेस्क-बेंच उपलब्ध कराने हेतु किया जायेगा। भिलाई राउण्ड टेबल -243 द्वारा विगत कई वर्षों से नियमित रूप से किंडर जॉय फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दुर्ग, भिलाई एवं रायपुर क्षेत्र के निवासियों का भारी प्रतिसाद मिलता रहा है।












