दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृहविज्ञान विभाग के तत्वाधान में नेलआर्ट एवं हेयर स्टाईल पर कायर्शाला का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध फैशन एक्सपर्ट रोशलिना ने छात्राओं को नेल आर्ट की कलात्मक विधियों से परिचित कराया तथा सिखाया भी। प्रभारी प्राध्यापक डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि ब्यूटिशियन के लिए रोजगार के कई बड़े-बड़े अवसर उपलब्ध है। जरूरी नहीं कि बड़े-बड़े इंस्टीट्यूट में ही सीखा जाये यदि आपके पास कौशल है तथा सीखने की इच्छाशक्ति है तो आपकी प्रतिभा आपको इस क्षेत्र में शिखर पर ले जाएगी। रोशलीना ने हेयर स्टाईल के कई तरीकों के विषय में प्रायोगिक तौर पर जानकारी दी।












