bhilai-rajyoh-bhawan1-(5)

Walking Rajyog

भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था के संस्थापक पिता श्री ब्रह्मा बाबा के 18 जनवरी 2019 को 50 वी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में विश्व के सभी सेवा केंद्रों में 50 दिनों की विशेष योग तपस्या कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भिलाई सेवा केंद्र राजयोग भवन द्वारा भी विशेष 50 दिवसीय राजयोग तपस्या का कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। प्रात 9:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सभी ब्रह्मवत्स प्रतिदिन एक घंटा विशेष राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास करेंगे। इसी कड़ी में आज प्रात: रविवार को सेक्टर 7 तालाब में प्रकृति के सुमधुर शांत परिवेश में सभी ब्रह्मावत्सों ने परिक्रमाओं के साथ चलते फिरते राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किया। यह राजयोग की विशेषता है कि इसे चलते फिरते या फिर और अन्य कोई कार्य करते हुए भी किया जा सकता है। यह क्रम 18 जनवरी 2019 तक निरंतर चलता रहेगा।

Full size460 × 255

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *