MJ-College-Dr-Kuldeep

Dr Bhupendra Kuldeep

बोड़ेगांव। हेमचंद विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव डॉ भूपेन्द्र कुलदीप ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने बताया कि पीएससी के माध्यम से उच्च प्रशासनिक पद हासिल करने के लिए उन्हें भी बार-बार असफलता का सामना करना पड़ा पर उन्होंने प्रयास जारी रखा और लक्ष्य को हासिल कर लिया। डॉ कुलदीप यहां एमजे कालेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित शिविर के बौद्धिक सत्र को संबोधित कर रहे थे। डॉ कुलदीप ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि उनका पुत्र उच्च प्रशासनिक पद नियुक्त हो। उन्होंने पिता का सपना पूरा करने की कोशिश की। उनकी पत्नी श्रीमती कमला कुलदीप भी इस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पहली बार में प्रिलिम्स भी पास नहीं कर पाए। दूसरी बार में मेन्स तक पहुंचे। पांच साल तक कोशिश करने के बाद उन्हें वांछित पद प्राप्त हो गया। पर यह दिन देखने के लिए उनके पिता जीवित नहीं रहे। यह दर्द जीवन भर सालता रहेगा।

Full size460 × 306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *