भिलाई। थाईलैण्ड के सियांगमई सिटी में 11 से 17 दिसंबर तक आयोजित वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग में इस बार देश का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ के 4 खिलाड़ी करेंगे। वहीं आॅफिशियल में भी राज्य के तीन लोगों को आॅल इंडिया फेडरेशन ने मौका दिया है। छत्तीसगढ़ बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेन्द्र पाण्डेय, सचिव अरविंद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि, राजधानी में हुई बॉडीबिल्डिंग सिलेक्शन ट्रायल के परिणाम को देखते हुए इस बार फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ को विशेष दर्जा देते हुए देश से थाईलैंड जाने वाले 70 खिलाडि?ों के दल का प्रतिनिधित्व करने मौका दिया है। जिन चार खिलाड़ियों का चयन हुआ उनमें दुर्ग की संतोषी मांझी जहाँ पॉवरलिफ्टिंग से बॉडीबिल्डिंग में रेलवे का प्रतिनिधित्व करेंगी।












