UPSC-SSMV

UPSC Workshop at SSMV

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के कला संकाय द्वारा आईएएस, यूपीएससी एवं पीएससी की तैयारी हेतु एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कब और कैसे करें, से अवगत कराना था। कोलकाता से आए कैरियर लॉन्चर सौरभ घोषाल ने इन परीक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये परीक्षाएं मुख्यत: तीन स्तर पर सम्पन्न होती है- प्रीलिम्स, मुख्य और अंत में साक्षात्कार। चौदह सर्विस के लिए आयोजित इन परीक्षाओं में मुख्यत: शैड्यूल लैंग्वेज और जी.एस. पेपर की तैयारी मुख्य होती है इसके अलावा एक वैकल्पिक विषय का भी चुनाव किया जाता है।

Full size460 × 270

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *