भिलाई। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा विगत दिनों मनगट्टा वनक्षेत्र का भ्रमण किया गया, जिसमें विभाग के समस्त एम.एससी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्रों के साथ सभी प्राध्यापकों ने वानस्पतिक सर्वेक्षण का कार्य किया, जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वानस्पतिक पौधें जैसे लोरेनथस, रती, कसही, जल जमनी, धौरा, बेल, अर्जुन, अमलताष, ईस्टर कुलिया, सेमल तथा बरगद की विभिन्न प्रजातियों समेत लगभग 250 पौधों का विशेष गहन अध्ययन कर अवलोकन किया गया साथ ही इनकी उपयोगिता के बारे में छात्रों को जागरूक किया गया।












