दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में 30 वर्षों से अधिक की सेवा करने के उपरांत दिनेश यादव 30 नवम्बर 2018 को शासकीय सेवा से निवृत्त हो गए। महाविद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। कर्मचारियों द्वारा आयोजित समारोह में प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.ए. सिद्दीकी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजेन्द्र चैबे, रजिस्ट्रार आशुतोष साव तथा छात्रावास अधीक्षक राधेलाल यादव सहित महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है, कि दिनेश यादव ने महाविद्यालय की लेखा शाखा में लंबे अवधि तक कार्य किया।












