भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में आयोजित हैप्पी हार्ट माह हृदयरोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। पहले दिन से ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर योजना का लाभ उठा रहे हैं। माह व्यापी यह शिविर उन लोगों के लिए लगाया गया है जो किसी न किसी कारण से अपने हृदय की जांच नहीं करवाते अथवा इलाज को टालते रहते हैं। स्पर्श के प्रबंध संचालक डॉ दीपक वर्मा एवं चिकित्सा निदेशक डॉ संजय गोयल ने बताया कि अनेक कारणों से बड़ी संख्या में हृदयरोगी अपनी जांच एवं चिकित्सा को टालते रहते हैं। ऐसे लोग तभी अस्पताल पहुंचते हैं जब उनकी हालत बेहद गंभीर हो जाती है या फिर उन्हें दिल का दौरा पड़ चुका होता है। ऐसे में न केवल इलाज महंगा हो जाता है बल्कि रोगी की जान को भी खतरा होता है। इसलिए रियायती दरों पर इस शिविर का आयोजन किया गया है।












