भिलाई। एमजे कालेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ कुबेर सिंह गुरुपंच एवं सीओओ विनोद कुमार चौबे ने ध्वजारोहण किया। डॉ गुरुपंच ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर सारगर्भित उद्बोधन दिया। एमजे कालेज आॅफ नर्सिंग के बच्चों ने एक गीत प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। नर्सिंग कालेज की प्राचार्य सी कन्नमल ने प्रेरक उद्बोधन दिया। वाणिज्य संकाय की प्रभारी चरनीत कौर संधु ने देशभक्ति पर एक गीत प्रस्तुत किया। अख्तर अजीज खान, सहा. प्राध्यापक सौरभ मंडल एवं दीपक रंजन दास ने अपने उद्गार व्यक्त किये।












