भिलाई। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव व निगमायुक्त एस.के. सुंदरानी के दिशा निर्देश के अनुरूप केनाल रोड निर्माण में प्रभावित लोगों को निगम द्वारा आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड में निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों का आबंटन लॉटरी पद्धति के द्वारा किया गया। अपनी अशक्तता एवं वृद्धावस्था के कारण भूतल पर मकान चाहने वाले वृद्धजनों को जब लॉटरी में भूतल का ही मकान प्राप्त हुआ तो उनके चेहरे खुशी से झूम उठे। निगम सभागार में मंगलवार को प्रात: 11 बजे से आवास आबंटन हेतु लॉटरी प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। ब्लाक 09, 10 एवं 11 के 36 मकानों एवं पूर्व के शेष 06 मकानों इस प्रकार कुल 42 मकानों के लिए लॉटरी प्रक्रिया अपनाई गई।












