gogiya_sarkar

Magic Gogiya Sarkar

भिलाई। भारतीय जादू कला को नया जीवन देने वाले गोगीया सरकार का इंद्रजाल सिर चढ़कर बोलता है। कभी वे चलते पंखे के बीच से पलक झपकते गुजर जाते हैं तो कभी किसी को लड़की को बक्स में बंद कर गायब कर देते हैं। हैरानी की हद तो तब होती है जब एक लड़की का केवल सिर और पैर रह जाता है और धड़ गायब हो जाता है। इसी तरह के हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से जादूगर गोगीया सरकार मौर्या टाकीज में कर रहे हैं। जादूगर गोगीया सरकार का कहना है कि जादू की दुनिया निजी जीवन के तनाव को कम करती है। लोगों में आशा और उत्साह का संचार करती है। उन्हें कल्पना लोक में ले जाकर उनका बचपन लौटा देती है। यह एक तरह की थेरेपी है जो लोगों को सकारात्मक सोच की ओर ले जाती है।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *