दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग के तत्वाधान में समूह चर्चा के अन्तर्गत ‘वर्तमान में जीवनसाथी के चयन का आधार’ विषय पर छात्राओं ने अपने बेबाक विचार प्रस्तुत किये। वक्ताओं के द्वारा इसमें आर्थिक आत्मनिर्भरता के महत्व को रेखांकित किया गया। इस आयोजन की मुख्य वक्ता अंचल की सुप्रसिद्ध इवेंट आॅर्गेनाईजर श्रीमती प्रतिमा तोमर थी। गृहविज्ञान की प्राध्यापक डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि समूह चर्चा में छात्राओं ने नि:संकोच अपने विचार प्रस्तुत किये।












