भिलाई। लोककला साधक दीपक चंद्राकर को दाऊ रामचंद्र देशमुख बहुमत सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर उनके गुरू पं. हृदयनाथ तिवारी एवं शिष्य कुंवर सिंह निषाद भी मौजूद थे। रविवार को भिलाई निवास के बहुउद्देश्यीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध पत्रकार एवं प्रखर वक्ता डॉ हिमांशु द्विवेदी ने की। साहित्य समालोचक डॉ जय प्रकाश साव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे। श्री साव ने जहां श्री चंद्राकर को कला उद्यमी बताया वहीं डॉ द्विवेदी ने उन्हें कला साधक बताया।












