दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग की छात्राओं ने नये वर्ष में संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेगीं एवं इसके होने वाले प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने जागरूकता अभियान चलाएगी। यूथ-रेडक्रॉस की प्रभारी डॉ. रेशमा लाकेश ने बताया कि छात्राओं ने इस अवसर पर ‘नो प्लास्टिक’ का संकल्प लिया। डॉ रेशमा ने बताया कि यूथ रेडक्रॉस, ग्रीनआर्मी तथा गृहविज्ञान की छात्राओं ने नये वर्ष पर आज संकल्प लिया कि वे प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण से पर्यावरण को बचाने मुहिम चलाएंगी। अपने परिसर से इसकी शुरूआत की।












