भिलाई। देहरादून उत्तराखंड में आयोजित अदा मिसेज इंडिया क्लासिक स्पर्धा में भिलाई की दीपा मेश्राम विनर रही। विभिन्न राज्यों से पहुंचे 32 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ दीपा मेश्राम ने यह मुकाम हासिल किया। दीपा अब अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराना चाहती है। इसके लिए वे अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। दीपा ने बताया कि 2018 में भिलाई स्टील सिटी में मिसेज क्वीन का खिताब जीतने से यह यात्रा शुरू हुई। अदा मिसेज इंडिया क्लासिक में सात राज्यों से 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।












