SSMV-Community-Camp

SSMV NSS Community Camp

भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी भिलाई के शिक्षा विभाग द्वारा ग्राम कोड़िया में 9 जनवरी को एक दिवसीय सामुदायिक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड. एवं डी.एल.एड. के प्रशिक्षणार्थी बडी संख्या में उपस्थित रहे। प्रशिक्षणार्थियों द्वारा गांव में जागरूकता रैली निकाली गयी जिसे महाविद्यालय के निदेशक/प्राचार्या डॉ. रक्षा सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शिक्षा, स्वच्छता, दहेज उन्मूलन, नशा उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण, जनसंख्या नियंत्रण, ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे ज्वलन्त समस्याओं से संबंधित नारे लगाये। ग्रामीणों में जागरूकता लाने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया जिसमें यह बताया गया कि नारी का शिक्षित होना हर परिवेश में आवश्यक है।

Full size460 × 308

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *