भिलाई। जिले के नए पुलिस कप्तान प्रखर पाण्डेय का मानना है कि पुलिस एक ही लाठी से सबको नहीं हांक सकती। परिवार में भी अलग अलग लोगों की अलग अलग तासीर होती है। पुलिस का अपराधियों में खौफ होना चाहिए जबकि आम जनता के पुलिस से मधुर संबंध होना चाहिए। नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक प्रखर पांडे यहां नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। वर्ष 2003-04 में क्राईम डीएसपी के रूप में यहां सेवा दे चुके श्री पाण्डेय पन्द्रह साल बाद यहां एसपी बनकर लौटे हैं। उन्होंने कहा कि इतने दिनों में काफी परिवर्तन हुआ है। इस दौरान अपराध, समाज और अपराध की प्रकृति में काफी बदलाव आया है।












