Dr-Santosh-Rai

Commerce Guru Dr Santosh Rai

भिलाई। कॉमर्स गुरू डॉ संतोष राय ने आज कहा कि समाज को कुछ लौटाना, गरीबों की, जरूरतमंदों की मदद करना हमारा शौक नहीं बल्कि हमारा दायित्व है। वे श्री शंकराचार्य महाविद्यालय में विवेकानंद जयंती पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। ‘मेरी सफलता का मंत्र’ के थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम को मिट्ठू, सीए प्रवीण बाफना, सीए दिव्या रत्नानी ने भी संबोधित किया। डॉ संतोष राय ने कहा कि कोई भी पिता यह नहीं चाहेगा कि उसकी एक संतान खूब सुख भोगे और दूसरी संतान फाकों में रहे। इसलिए यदि आपके पास प्रचुर है तो गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करें। यह ईश्वर की ही सेवा होगी।

Full size460 × 298

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *