Kapil-Sharma-Show

Kapil Sharma Show

अपने डेढ़ साल के पोते शिवाय के साथ बैठ मै टी वी पर कपिल शो देख रहा था अन्दाज लगा रहा था की सिद्धू की जगह अर्चना पूरन सिंह कम्फरटेबल दिख रही या नहीं। तभी एक मच्छर आ के शिवाय के गाल पर बैठ गया। मैंने हल्की सी चपत से उसका काम तमाम कर दिया। शिवाय को इसका तनिक भी एहसास नही हुआ पर थोड़ी देर में देखा ढेर सारे मच्छर आ के मेरे चारों तरफ मंडराने लगे। उसमें दो तीन ने आगे आकर कहा कि यह ‘असुहिष्णता’ है। मैंने कहा बच्चे को मलेरिया होगा तब?
उसमें से एक ने कहा यह हमारी आजादी का सवाल है। हम कहीं भी बैठ सकते हैं। मैंने कहा वह ठीक है पर खून क्यूँ चूस रहे थे।

Full size460 × 305

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *