भिलाई। एमजे कालेज में आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वय हरीश माथुर एवं विवेक तिवारी ने डायल 112 के सिस्टम की जानकारी दी। डायल 112 सेवा छत्तीसगढ़ में सितम्बर 2018 में की गई थी। किसी भी तरह की सहायता प्राप्त करने के लिए अब यही एकमात्र हेल्प नम्बर है। एमजे ग्रुप आॅफ एजुकेशन की स्वाति गुलाटी ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया था कि कालेज आते समय एक दिन उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को अचेत पड़ा देखा। उन्हें घेर कर भीड़ खड़ी थी पर कोई कुछ कर नहीं रहा था। तब उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और इधर उधर नजर दौड़ाई। उनकी नजर वहीं खड़ी एक पीसीआर वैन पर पड़ी। उन्होंने मदद मांगी तो वाहन के स्टाफ ने उन्हें 112 पर कॉल करने के लिए कहा। इसमें काफी वक्त लग गया और उन्हें कालेज पहुंचने में देर हो गई।












