MJ-College-Lions-Pinnacle

Sanitary Pad Dispenser Machine

भिलाई। एमजे कालेज में लायन्स क्लब पिनाकल ने अपने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन नरेन्द्र जैन की उपस्थिति में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगा दी है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला एमजे कालेज पहला महाविद्यालय बन गया है। मशीन का लाभ महाविद्यालय की डे स्कॉलर्स के साथ ही हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के लिए वरदान सिद्ध होगा। लायन्स क्लब पिनाकल डिस्ट्रिक्ट 3233-सी के गवर्नर लायन श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि वे इस प्रोजेक्ट से बहुत खुश हैं। यह पर्सनल हाईजीन से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने एमजे कालेज प्रबंधन के सहयोग का भी आभार माना।

Full size460 × 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *