भिलाई। आजीविका के प्रत्येक क्षेत्र में भाषा ही करियर में सफलता का ग्राफ तय करेगी। अध्ययन, अध्यापन, सम्पर्क एवं विपणन स्लोगनों में उसकी महत्ता लगातार बढ़ेगी। इसलिए हमें अपनी मातृभाषा को सुरक्षित रखने के लिए सतत प्रयास करने होंगे। उक्त उद्गार वक्ताओं ने एमजे कालेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर व्यक्त किए।












