भिलाई। श्री शंकराचार्य तकनीकी कैम्पस में आयोजित संविद-2019 के हैकेथॉन चैम्पियनशिप पर धांग बायज की टीम ने कब्जा कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आईजी दुर्ग रेंज रतन लाल डांगी ने उन्हें प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री गंगाजलि शिक्षण समिति के चेयरमैन आईपी मिश्रा, डायरेक्टर पीबी देशमुख एवं फैकल्टी मेम्बर्स मौजूद थे। इस वर्ष हैकेथॉन में विभिन्न संस्थाओं से 62 से ज्यादा टीमों ने रजिस्ट्रेशन किया जिनमें से 32 टीमें एसएसटीसी एवं 30 अन्य टीमें दूसरे राज्यों से हैकथॉन महाकुम्भ में सहभागी हुई। इनमें 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।












