TS-Singhdeo

TS Singhdeo

बेमेतरा। राज्य स्तरीय कृषि विकास एवं किसान कल्याण मेला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पंचायत और ग्रामीण विकास एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के किसानों और मजदूरों ने जो आशीर्वाद दिया हैं सरकार ने कार्यभार सम्भालते ही कर्ज माफी और 2500 सौ रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का पहला वादा पूरा किया। जनघोषणा पत्र के अनुरूप जनता की मांग को पूरा करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल बेमेतरा में सेट-अप के अनुरूप विशेषज्ञ डॉ. के 17 पद रिक्त हैं। इसी तरह 100 बिस्तर के नए लोकार्पित एम.सी.एस अस्पताल के लिए 11 विशेषज्ञ डॉ. का पद सेट-अप के अनुसार खाली है उसे भी भरा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने कहा कि सरकार ने कायर्भार सम्भालते ही 345 नये डॉक्टरों की भर्ती किये हैं। इनमें से 17 डॉक्टरों की बेमेतरा जिले में पोस्टिगं की गई है।

Full size460 × 289

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *