भिलाई। एडीजे दुर्ग विवेक तिवारी ने छात्रों को आगाह किया है कि वे छात्र राजनीति करते समय अपराध करने से बचें अन्यथा उनका करियर दांव पर लग सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन एवं उपद्रव में फर्क होता है। एडीजे तिवारी यहां एमजे कालेज के आईक्यूएसी सेल तथा जनसुनवाई फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विधिक साक्षरता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।












