बेमेतरा। शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेमेतरा में सोमवार को स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल तथा अध्यक्षता विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति कविता साहू, अविनाश राघव, रोशन दत्ता, पार्षद पंचलता नामदेव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड़, छात्र संघ अध्यक्ष कुमारी नेहा शर्मा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।












