दुर्ग-भिलाई। राज्य के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एवं बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय आज भिलाई इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी पहुंचकर भाव विह्वल हो उठे। उन्होंने पुराने दिनों की याद करते हुए अनेक प्रसंगों का उल्लेख किया और उस चाय वाले को भी गले लगाया जिसकी टपरी में बैठकर उन्होंने कई शामें गुजारी थीं। उन्होंने छात्र समुदाय को अपने समय का सदुपयोग करने की सलाह भी दी।












