Bemetara-Mother-Child-Care-

Bemetara Mother Child Care Hospital

बेमेतरा। बेमेतरा जिले एवं शहर वासियों के लिए यह एक सुखद संयोग का विषय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शनिवार को 100 बिस्तर मातृ-शिशु केयर अस्पताल (एम.सी.एच.) का लोकार्पण किया गया। भवन निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा लगभग 15 करोड़ की धनराशी मंजूर की गई थी। यह नया अस्पताल भवन जिला चिकित्सालय भवन परिसर में ही बना है। कलेक्टर महादेव कावरे ने जब से बेमेतरा जिले में कार्यभार सम्भाला है, तब से ही इस भवन को शीघ्र पूरा करने के निर्देश सम्बधित निर्माण एजेंसी को देते रहे है। कलेक्टर ने अनेक बार इस नये भवन का मुआयना एवं निरीक्षण कर निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान रखने के भी निर्देश दिये थे। अस्पताल के लोकार्पण से बेमेतरा जिले वासियों की बहुप्रतिक्षीत मांग पूरी हो गई।

Full size459 × 301

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *