Yoga-at-BMM-Bhilai

Bhilai Mahila Mahavidyalaya

भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के बी.एड. प्रशिक्षु छात्राओं के लिये 15 दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजन के उद्देश्य के संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज की शिक्षा विभाग की हेड डॉ. मोहना सुशांत पंडित ने बताया कि वतर्मान समय में संपूर्ण विश्व में करीब 10 करोड़ से अधिक योग शिक्षकों की आवश्यकता है। योग की महत्ता को स्वीकारते हुए इसे अब बी.एड. पाठ्यक्रम में भी शामिल कर लिया गया है। इस शिविर में भाग ले रहे बी.एड. प्रशिक्षाथिर्यों को केन्द्र सरकार एवं पतंजलि योग समिति द्वारा आरपीएल योग परीक्षा आयोजित कर योग-शिक्षक प्रमाणपत्र प्रदान किया जायेगा। इस प्रमाणपत्र के प्राप्त होने से वे शिक्षक के साथ-साथ सहयोगी योग-शिक्षक के रूप में भी अपनी सेवायें प्रदान कर सकेंगे।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *