Miss-India-Universe-Anju

Mrs India Universe Anju Sahu felicitated

भिलाई। अब तक तीन ब्यूटी पेजेन्ट जीत चुकीं अंजू साहू अपने परिवार और संस्कारों को पहली प्राथमिकता देती हैं। हाल ही में वायरस फिल्मस एंड एंटरटेनमेन्ट द्वारा आयोजित मिस/मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2019 में उन्हें मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2019 ब्यूटीफुल हेयर के खिताब से नवाजा गया है। इससे पहले कोरबा में मिस इंटेलेक्चुअल, 2010 में बेस्ट आंसर तथा 2018 में उन्हें प्राइड आॅफ छत्तीसगढ़ के खिताब से नवाजा जा चुका है। मिसेज इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के यहां उनका सम्मान किया गया। पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने भी उनका अभिनन्दन किया। स्थानीय पार्षद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीपति राजू ने भी घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। समाज द्वारा विभिन्न मंचों पर उनका स्वागत किया गया।

Full size460 × 307

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *