Pharma-Lab

Pharmaceutical Lab

भिलाई। फार्मेसी रिसर्च के क्षेत्र में फिर एकबार संतोष रूंगटा समूह के भिलाई के कोहका-कुरूद रोड स्थित आर-1 एजुकेशनल कैम्पस में संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ फार्मास्यूटीकल्स साइंसेस एण्ड रिसर्च (आरसीपीएसआर) ने अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। संतोष रूंगटा समूह के इस फार्मेसी कॉलेज के रिसर्च क्षेत्र में उत्कृष्टता, निरंतर प्रगति तथा विशिष्ठ योगदान को देखते हुए डिपाटर्मेंट आॅफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी (डीएसटी), नई दिल्ली द्वारा 40 लाख रूपये की ग्रांट प्रदान की गई है। यह अनुदान विश्वविद्यालयों तथा उच्च शिक्षा संस्थानों में इन्फ्रास्ट्रक्चर के उन्नयन हेतु संचालित स्कीम डीएसटी की स्कीम फण्ड फॉर इम्प्रुवमेंट आॅफ साइंस एण्ड टेक्नालॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर (फीस्ट) 2018 के तहत् प्रदान की गई है।

Full size460 × 306

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *