भिलाई। क्रिश्चियन कालेज आॅफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाजी में छत्तीसगढ़ काउन्सिल आॅफ साइंस एवं टेक्नोलाजी द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रायोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कम्प्यूटर साइंस इंजिनियरिंग तथा रिसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट सेल द्वारा आयोजित कार्यशाला में सिम्प्लेक्स इंजिनियरिंग एण्ड फाउन्ड्री वर्क सीनियर आई टी मैनेजर अमित कुमार ब्याघ्राम्ब्रे मुख्य अतिथि थे। महाविद्यालय के कार्यकारी उपाध्यक्ष फादर जोस के. वर्गीस, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दिपाली सोरेन, नैनो टेक. प्रभारी एवं आर एण्ड डी सेल प्रभारी डॉ संध्या पिल्लई एवं प्रतिभागियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। निर्मलारानी विद्यालय खुर्सीपार के लगभग 50 विद्यार्थी अपने दो शिक्षकों के साथ इस कार्यशाला में सम्मिलित हुए।












