भिलाई। वाकिंग योगा और म्यूजिकल एक्सरसाइज से डायबिटीज को पूरी तरह से नियंत्रण में लाया जा सकता है। हमने अपने 90 फीसदी कार्य को मशीनों के हवाले कर दिया है जिसके कारण शरीर बीमार पड़ने लगा है। इसे उलट दें तो बीमारियों से मुक्ति मिल जाएगी। स्वस्थ जीवन शैली और खानपान डाक्टर नहीं दे सकता, इसे अपने जीवन में स्वयं को ही शामिल करना होगा। हमने राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता लाकर प्लेग, हैजा, मलेरिया, पोलियो जैसी महामारियों को मात दी है तो हम डायबिटीज को भी हरा सकते हैं।












