Shreelekha-Virulkar

Shreelekha Virulkar MJ College

भिलाई। एमजे कालेज की निदेशक श्रीमती श्रीलेखा विरुलकर को श्री रमेशचंद्र फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान से नवाजा है। फाउंडेशन 5 राज्यों के 23 से अधिक गांवों के एक लाख बच्चों और उनके परिवारों को लाभांवित करने वाली संस्था है। श्रीमती विरुलकर को यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके विलक्षण कार्यों के लिया प्रदान किया गया है। बीआईटी सभागार में आयोजित समारोह में श्रीमती विरुलकर को यह सम्मान प्रदान किया गया। फाउंडेशन के डॉ राहुल गुलाटी एवं डॉ मानसी गुलाटी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखीय कार्य करने वालों का सम्मान किया गया। श्रीमती विरुलकर ने इस अवसर पर कहा कि काम करना मन को संतोष देता है। सम्मान एक बड़ी जिम्मेदारी है जो आपको और भी बेहतर करने की प्रेरणा देता है।

Full size460 × 302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *