भिलाई। रायपुर में संपन्न एक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भिलाई के डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट को ‘मोस्ट ट्रस्टेड कॉमर्स इंस्टीट्यूट आॅफ छत्तीसगढ़’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री रविन्द्र चौबे कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डे उपस्थित थे। भिलाई तथा बिलासपुर से संचालित संस्था छत्तीसगढ़ में कॉमर्स की अग्रणी संस्था है जहां सी.ए./सी.एम.ए./सी.एस./बी.कॉम. तथा 11वीं, 12वीं कॉमर्स की कक्षाएं संचालित की जाती हैं।












