flower-gulal

Gulal from Puja Flowers

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त एसके सुंदरानी द्वारा चालू की गई पूजा एक्सप्रेस होली से पहले अपने मंजिल तक पहुंची। छग एजुकेशनल रिसर्च एण्ड वेलफेयर सोसायटी एवं एनयूएलएम के सहयोग से भिलाई नगर के विभिन्न मदिरों में एकत्रित होने वाले फूलए पत्तीए नारियल और अन्य कचरों का संग्रहण कर फूलों की पंखुड़ियों से तीन रंगों के गुलाल का निर्माण बिना जटिल मशीनीकरण के किया जा रहा है। इसकी मांग भी बढ़ रही है। भूरे, पीले और नारंगी रंगों में उपलब्ध गुलाल न सिर्फ होली के गुलाल की जगह ले रहा है बल्कि यह बहुत अच्छा फेस पैक भी है जिससे रासायनिक रंगों से होने वाली एलर्जी भी नहीं होती बल्कि चेहरे की त्वचा में निखार भी आ जाता है।

Full size460 × 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *