choreographers

choreographers

भिलाई। इस्पात नगरी के तीन युवाओं का चयन स्पेन में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित टेन सेंटीडोज अंतरराष्ट्रीय कोरियोग्राफी प्रतियोगिता के लिए हुआ है लेकिन आर्थिक तंगी उनका रास्ता रोक रही है। दुनिया के हजारों लोगों के बीच ये युवा टॉप टेन में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए हैं। तीनों युवाओं की नजरें समाज और शासन-प्रशासन की ओर से है, ताकि ये स्पेन जाकर भिलाई और छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश का नाम रौशन कर सकें। रामनगर निवासी रौशन घड़ेकर, स्टेशन मरोदा निवासी प्रदीप गुप्ता और सेक्टर-10 निवासी पुरेंद्र मेश्राम ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए अपनी कोरियोग्राफी का वीडियो अपलोड कर इंट्री ली थी।

Full size460 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *