भिलाई। विवाहित महिलाओं की संस्था ‘स्वयंसिद्धा’ ने सैनिक परिवारों के अवसाद को दूर करने का निश्चय किया है। ‘स्वयंसिद्धा’ की संयोजक डॉ सोनाली चक्रवर्ती ने गुरुवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की। वे रावत परिवार द्वारा सैनिक कल्याण हेतु एक लाख रुपए का चेक प्रदान किए जाने के अवसर पर अपनी बात रख रही थीं। डॉ सोनाली चक्रवर्ती ने कहा कि एक सैनिक अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे देता है। यह उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। वह किसी का बेटा, किसी का पति, किसी का भाई तो किसी का पिता भी होता है।












