भिलाई। स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के द्वितीय दिन के प्रथम सत्र में डॉ. मनीषा शर्मा, प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष ईटीसी, बी.आई.टी, दुर्ग द्वारा टीचर्स एस एकेडमिक लीडर्स विषय पर व्याख्यान दिया गया। लीडर के अर्थ पर प्रकाश डालते हुये डॉ. शर्मा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति लीडर कहलाते हैं जिनमें पहल करने की क्षमता हो, दृष्टिकोण एकदम साफ हो, अपनी टीम की जिम्मेदारी लेने का साहस हो, अपने समूह का प्रतिनिधित्व करे साथ ही जीत मिलने पर श्रेय प्रत्येक सदस्य को दे किन्तु हार की जिम्मेदारी स्वयं ले। उन्होेंने टीम इंडिया के कप्तान एमएस धोनी का उदाहरण दिया।












