HIndi-Patralekhan

Swaroopanand College FSNL

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय एवं फेरो स्क्रेप निगम लिमिटेड भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह राजीब भट्टाचार्य सीओओ फेरो स्क्रेप निगम भिलाई छ.ग. के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने की। विशेष अतिथि के रूप में श्री छगनलाल नागवंशी राजभाषा अधिकारी फेरो स्क्रेप निगम उपस्थित हुये। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुनीता वर्मा व कार्यक्रम में मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन डॉ. श्रीमती नीलम गांधी ने किया। निर्णायक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार अरूण निगम एवं सरला शर्मा उपस्थित हुये। इस अवसर पर विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Full size460 × 297

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *