रायपुर। नंदनवन के समीप स्थित संतोष रूंगटा एजुकेशनल कैम्पस में संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी), रायपुर में छ.ग. स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई की टेकिप-थ्री स्कीम के अंतर्गत वर्क-लाइफ बैलेंस एण्ड स्ट्रेस मैनेजमेंट पर दो-दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन के रूप में विख्यात मोटीवेशनल स्पीकर तथा कॉर्पोरेट ट्रेनर नितिन श्रीवास्तव उपस्थित थे।












