भिलाई। निगम क्षेत्र में आवारा घूमने वाले कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने डॉग स्क्वाड का गठन किया है। स्क्वाड निदान 1100 में प्राप्त शिकायत तथा अधिकारियों को मिली सूचना के आधार पर क्षेत्र में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य करेगी। सुपरवाइजर चंदन शर्मा से 7000528132 पर सम्पर्क किया जा सकता है।












