भिलाई। एमजे कालेज ऑफ नर्सिंग में आज स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ने कैम्पस सेलेक्शन किया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एवं जाने माने निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ संजय गोयल ने नर्सों का स्वयं उपस्थित होकर साक्षात्कार लिया। मौके पर एमजे कालेज की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर भी मौजूद थीं। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में कुल 14 नर्सों ने हिस्सा लिया। इनमें से 5 नर्सों का चयन किया गया।












