Arpan-School-MJ-College-of-

Autism Day MJ College of Nursing

भिलाई। एमजे कॉलेज आफ नर्सिंग के स्टाफ एवं स्टूडेन्ट्स ने आज विशेष बच्चों के स्कूल अर्पण में पहुंचकर वहां के बच्चों के साथ ‘विश्व आटिज्म अवेयरनेस डे’ मनाया। बच्चों ने इस अवसर पर गीत सुनाए, चित्र बनाकर उनमें रंग भरा और फिर फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय की डायरेक्टर श्रीलेखा विरुलकर इस स्कूल से जुड़ी हैं और नियमित रूप से इनकी मदद करती रहती हैं। एमजे कालेज आफ नर्सिंग की प्राचार्य सी कन्नम्मल, उप प्राचार्य सिजी थॉमस, प्रवीण कुमार के नेतृत्व में नर्सिंग की छात्राएं यहां पहुंचीं। यहां बच्चों ने ही नमस्कार के साथ उनका स्वागत किया।

Full size460 × 304

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *