भिलाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर भिलाई शहर जिला कांग्रेस के गठन की याद दिलाते हुए उन्हें स्मरण पत्र सौंपा गया है। लोकसभा चुनाव से पूर्व श्री गांधी के भिलाई प्रवास के दौरान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जायसवाल ने यह मुद्दा एक बार फिर से उठा दिया। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की सहमति के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी अपनी बैठक में इस प्रस्ताव को पारित कर दिया था।












