भिलाई। जिनोटा फार्मेसी एवं पालीक्लिनिक में आज आयोजित नि:शुल्क हृदय रोग जांच शिविर में लगभग सौ लोगों ने अपनी जांच करवाई। इन मरीजों की लिपिड प्रोफाइल, एचबीए1सी, टीएसएच एवं ब्लड शुगर की जांच की गई। इंटरवेंशन कार्डियोलॉजिस्ट डॉ पार्थ स्थापक ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। इन में से कुछ मरीजों को औषधि के साथ ही नियमित जांच की सलाह दी गई।












