भिलाई। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ आकांक्षा श्रीवास्तव दशोरे ने आज कहा कि माता का स्वास्थ्य और पोषण बहुत जरूरी है। यदि माता स्वस्थ होगी तभी प्रसव संबंधी दिक्कतें कम आएंगी और शिशु भी स्वस्थ होगा। उन्होंने कहा कि गर्भावस्था से पूर्व और दौरान माता के पोषण का खास ध्यान रखा जाना चाहिए क्योंकि वह खाए चाहे न खाए, गर्भस्थ शिशु अपनी जरूरत का पोषण सोख लेता है।












