Water-Conservation

MJ College Water Conservation

भिलाई। नगर निगम के सहायक आयुक्त तरूण पाल लहरे ने आज कहा कि जल है तो कल है। इसलिए हमें न केवल पानी बचाने के प्रति जागरूक होना पड़ेगा बल्कि भूजल को रिचार्ज करने के लिए जितना भी कर सकें, करना होगा। श्री लहरे यहां एमजे कालेज में आयोजित जल संरक्षण संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। श्री लहरे ने कहा कि वे बिलासपुर क्षेत्र से आते हैं जहां अरपा नदी सुप्त रूप से बहती है। ऊपर से नदी सूखी हुई नजर आती है पर भीतर ही भीतर जल का स्रोत चलता है। उन्होंने बताया कि भूजल, मृदा जल का संबंध वनस्पति और वातावरण के तापमान से भी है। अब गर्मियों में वहां का तापमान 50 को छूने लगा है। यदि तापमान इससे भी ज्यादा ऊपर गया तो मनुष्य के लिए जीवन मुश्किल हो जाएगा।

Full size460 × 260

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *